लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से जुड़ा राहुल का पोस्ट हटाया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:47 IST

Open in App

फेसबुक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का वो पोस्ट हटा दिया है जिसमें दिल्ली में कथित दुष्कर्म की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता की पहचान उजागर हुई है। सूत्रों के अनुसार, इस सोशल मीडिया मंच ने कांग्रेस के नेता के पोस्ट को अपनी नीतियों का उल्लंघन करार देते हुए यह कदम उठाया है। सूत्रों ने बताया कि फेसबुक ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को सूचित किया कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से राहुल गांधी के संबंधित पोस्ट हटा दिये हैं। इंस्टाग्राम फेसबुक के स्वामित्व वाली इकाई है। कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा था कि वे इंस्टाग्राम से अपना पोस्ट हटायें। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को ईमेल के जरिये जारी एक बयान में कहा, ‘‘हमने इसे हटाने का कदम उठाया क्योंकि इससे हमारी नीतियों का उल्लंघन होता है।’’ इससे पहले एनसीपीसीआर ने शुक्रवार को फेसबुक से कहा था कि वह बच्ची के माता-पिता की तस्वीर पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई करे। गत चार अगस्त को एनसीपीसीआर ने ट्विटर से इसी मामले में राहुल गांधी के अकाउंट को लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद ट्विटर ने कांग्रेस नेता का अकाउंट बंद (लॉक) कर दिया था, हालांकि शनिवार को उनका अकाउंट बहाल (अनलॉक) हो गया। एनसीपीसीआर का कहना था कि बच्ची के माता-पिता की पहचान उजागर करने से किशोर न्याय कानून की धारा 74, पॉक्सो कानून की धारा 23 और भारतीय दंड संहिता की धारा 228ए का उल्लंघन हुआ है। राहुल गांधी ने हाल ही में बच्ची के माता-पिता की तस्वीर साझा की थी और परिवार के लिए न्याय की मांग में साथ खड़े रहने का ऐलान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत