राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी विधान पार्षद की फेसबुक पोस्ट से गरमाई सियासत, भाजपा में जाने की अटकलें

By एस पी सिन्हा | Published: July 17, 2023 05:03 PM2023-07-17T17:03:06+5:302023-07-17T17:05:24+5:30

सुनील सिंह ने रविवार देर रात फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- न तो हां बोलेंगे और न तो ना बोलेंगे!! निर्देशानुसार!! अब इस पोस्ट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Facebook post of MLC close to RJD chief Lalu Yadav heats up politics speculations of joining BJP | राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी विधान पार्षद की फेसबुक पोस्ट से गरमाई सियासत, भाजपा में जाने की अटकलें

राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी विधान पार्षद की फेसबुक पोस्ट से गरमाई सियासत, भाजपा में जाने की अटकलें

Highlights उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर महागठबंधन में टूट की अटकलों की चिंगारी को फिर से हवा दे दी हैफेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- न तो हां बोलेंगे और न तो ना बोलेंगे!! निर्देशानुसार!!पोस्ट से यह तो साफ है कि बिहार की सियासत में अंदर ही अंदर कुछ खिचड़ी पक रही है

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी विधान पार्षद सुनील सिंह ने एकबार फिर से फेसबुक पर पोस्ट डालकर महागठबंधन में टूट की अटकलों की चिंगारी को फिर से हवा दे दी है। दरअसल, सुनील सिंह ने रविवार देर रात फेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- न तो हां बोलेंगे और न तो ना बोलेंगे!! निर्देशानुसार!!

अब इस पोस्ट के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पोस्ट से यह तो साफ है कि बिहार की सियासत में अंदर ही अंदर कुछ खिचड़ी पक रही है। सुनील सिंह किसी के निर्देश पर चल रहे हैं, यह भी पोस्ट से साफ है। हालांकि, उन्हें अभी कुछ भी बोलने से मना किया गया है। यहां सवाल यह है कि सुनील सिंह का इशारा लालू-तेजस्वी की तरफ है या भाजपा की तरफ, इसकों लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। आखिर सुनील सिंह किसके निर्देश पर चल रहे हैं। 

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में सुनील सिंह के भाजपा में शामिल होने को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वजह यह है कि पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी क्लास लगा दी थी। 

बता दें कि सुनील सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई है। 10 जुलाई को मानसून सत्र से पहले महागठबंधन के नेताओं संग बैठक में नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। उन्होंने सुनील सिंह से कहा कि आप भाजपा के संपर्क में है। आपने अमित शाह से मुलाकात की। आप भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसा मत कीजिए। आप लालू जी के करीबी हैं। उनके साथ रहिए।

Web Title: Facebook post of MLC close to RJD chief Lalu Yadav heats up politics speculations of joining BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे