लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच पर विवाद के बीच फेसबुक ने की कार्रवाई, बीजेपी विधायक टी राजा को किया बैन

By विनीत कुमार | Updated: September 3, 2020 13:09 IST

फेसबुक ने तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया है। फेसबुक की ओर से कहा गया है कि ऐसा कदम टी राजा की ओर से कंपनी की नीतियों के उल्लंघन के कारण उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफेसबुक ने तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी राजा का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कियाफेसबुक ने कहा- नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को लेकर नीतियों के उल्लंघन के कारण किया गया ऐसा

फेसबुक ने तेलंगाना से बीजेपी नेता टी राजा सिंह को बैन कर दिया है। फेसबुक की ओर से ये कार्रवाई भारत में हेट स्पीच पर लगातार बढ़ रहे विवाद के बीच की गई है। सोशल मीडिया कंपनी ने नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री को लेकर फेसबुक की नीति का उल्लंघन करने के आरोपों पर बीजेपी नेता को बैन किया गया है। इसकी जानकारी फेसबुक के एक प्रवक्ता की ओर से दी गई। 

फेसबुक की ओर से कहा गया, 'हमने राजा को हमारी नीति के उल्लंघन के लिए बैन किया है जिसमें हिंसा और नफरत को भड़काना या उसमें शामिल होने जैसे कार्य शामिल हैं।'

फेसबुक की ये कार्रवाई उस समय की गई है जब सोशल मीडिया कंपनी पर भड़काऊं कंटेंट को लेकर भारत में निपटने के तरीकों पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष की ओर से भी कई आरोप लगाए जा रहे थे।  हाल में वॉल स्ट्रीट की एक रिपोर्ट में भी कहा गया था कि फेसबुक की नीतियां बीजेपी का समर्थन करती हैं। इसके बाद विपक्ष ने फेसबुक और सरकार की सांठगांठ को लेकर हमला बोला था।

गौरतलब है कि बुधवार को फेसबुक के अधिकारी कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति के सामने भी पेश हुए थे और कथित तौर पर राजनीतिक पक्षपात पर अपनी सफाई भी दी थी। 

इस पूछताछ के दौरान बीजेपी के सदस्यों ने फेसबुक के कर्मचारियों के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर सवाल उठाया और दावा किया कि कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी कांग्रेस और उसके नेताओं के लिए अलग अलग तरीकों से काम कर चुके हैं। वहीं, विपक्षी सदस्यों ने पूछा कि घृणा भाषण वाले वीडियो और सामग्री अब भी ऑनलाइन उपलब्ध क्यों है ? तथा सोशल मीडिया कंपनी ने इन्हें हटाया क्यों नहीं? 

बता दें कि टी राजा ने पिछले महीने ट्विटर पर एक वीडियो में दावा किया था कि उनका कोई आधिकारिक फेसबुक पेज नहीं है। उन्होंने कहा था, 'मुझे पता चला है कि कई फेसबुक पेज मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुझे ये साफ करना है कि मेरा कोई आधिकारिक फेसबुक पेज नहीं है। मैं वहां किसी भी पोस्ट के लिए उत्तरदायी नहीं हूं।'

उन्होंने ये भी कहा था कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट 2018 में ही हैक और ब्लॉक किया गया था। टी राजा ने ये भी दावा किया था कि उनके पास केवल एक आधिकारिक यूट्यूब चैनल और एक ट्विटर अकाउंट है।

टॅग्स :फेसबुकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप