मौसम: देशभर में झुलसा रही गर्म हवाएं, पारा 48 डिग्री तक पहुंचा, आम जनजीवन प्रभावित

By भाषा | Published: May 30, 2019 01:06 AM2019-05-30T01:06:23+5:302019-05-30T01:06:23+5:30

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

Extreme hot weather in all over country, Temperature reaches 48 degrees | मौसम: देशभर में झुलसा रही गर्म हवाएं, पारा 48 डिग्री तक पहुंचा, आम जनजीवन प्रभावित

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्यियस नीचे था।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है।

राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जन- जीवन प्रभावित हुआ है। बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना में भी लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां आदिलाबाद शहर में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जम्मू में बुधवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा।

Web Title: Extreme hot weather in all over country, Temperature reaches 48 degrees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे