लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज, वायरल हुआ था ऑडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2019 16:41 IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी की नेत्री ऋचा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।ऋचा सिंह ने आशंका जताई है कि अभी उनका फर्जी ऑडियो वायरल किया गया है

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी की नेत्री ऋचा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर ठेकेदार संजय कपूर से रंगदारी मांगने का आरोप है। ऋचा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में आईपीसी की धारा 386 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल ऋचा सिंह की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस प्रकरण से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। दूसरी तरफ, इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीमेंस कॉलेज के बाहर लगातार दूसरे दिन भी ऋचा सिंह का क्रमिक अनशन जारी है।

आरोप लगाने वाले ठेकेदार का कहना है, 'उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वे न चाहें तो मैं छात्रावास का कोई भी काम नहीं कर पाऊंगा। अगर मुझे यहां काम करना है तो मुझे उनसे समझौता करना पड़ेगा।' ठेकेदार ने आगे बताया कि ऋचा ने यह भी कहा कि या तो सिस्टम का पालन करो या फिर काम रोक दो। ऋचा और ठेकेदार के बीच बातचीत का ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है जिसे ऋजा ने फर्जी बताया है। बातचीत के ऑडियो क्लिप में ठेकेदार उनसे यह कह रहा है कि यह ठेका उन्हें उनके एयूएसयू के लिए चयनित होने से भी काफी पहले मिला है। 

ऋचा सिंह ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन उनके आन्दोलन को दबाने का लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर वे लगातार संघर्ष करती रहेंगी। ऋचा सिंह ने आशंका जताई है कि अभी उनका फर्जी ऑडियो वायरल किया गया है और हो सकता है कि आगे एडिटेड वीडियो भी साजिश के तहत जारी कर दिया जाए।

टॅग्स :इलाहाबादसमाजवादी पार्टीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं