लाइव न्यूज़ :

मेरी ओर से बड़ी भूल हुई, मैं पूरी गंभीरता से इसके लिए माफी मांगती हूं: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 29, 2018 05:19 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी उस टिप्पणी को लेकर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर के अपने हालिया दौरे पर लाखों “ भारतीयों ” को संबोधित किया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी उस टिप्पणी को लेकर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर के अपने हालिया दौरे पर लाखों “ भारतीयों ” को संबोधित किया। नेपाल के एक सांसद समेत ट्विटर के अन्य यूजर्स द्वारा जब उन्हें ध्यान दिलाया गया कि जनकपुर में उन्होंने नेपाली लोगों को संबोधित किया था न कि भारतीयों को, इसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया, “यह मेरी तरफ से हुई गलती थी। मैं पूरी गंभीरता से इसके लिए माफी मांगती हूं। ” सुषमा ने एनडीए सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिका से लेकर नेपाल तक इतने बड़े स्तर पर लाखों लाख भारतीय को संबोधित किया।

 पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कड़ा रुख अपनाया है। सुषमा स्वराज ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ हम बात करने के लिए कभी भी तैयार नहीं थे, क्यों आंतक और बता साथ-साथ नहीं हो सकते। केंद्र की NDA सरकार के 4 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को अपने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक प्रेस कॉन्फेंस की। 

सुषमा स्वराज ने गिलगित बाल्टिस्तान इलाके में पाकिस्तान के आदेश पर भी कड़ी नाराजगी जताई है। सुषमा स्वराज ने कहा, जब देश की सरहद पर हर दिन जनाजे उठ रहे हो तो  बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती है। आतंकवाद के साथ-साथ बात कभी नहीं हो सकते हैं।

टॅग्स :विदेश मंत्री सुषमा स्वराजसुषमा स्वराजनरेंद्र मोदीनेपालराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील