लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने कहा- जब अपने देश में लोग मर रहे हैं, तब केंद्र सरकार ने इमेज चमकाने के लिए वैक्सीन एक्सपोर्ट कर दी

By भाषा | Updated: May 9, 2021 18:01 IST

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में युवाओं की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीनेशन के मुद्दे पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार को घेरा है।मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी इमेज चमकाने के लिए वैक्सीन एक्सपोर्ट कर दी।अगर ये वैक्सीन युवाओं को दी जाती तो उनकी जान बच सकती थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टीके निर्यात करने को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अपने देश में लोगों को पहले टीके लगाए जाते तो बड़ी संख्या में जीवन बचाए जा सकते थे।सिसोदिया ने ऑनलाइन प्रेसवार्ता में आरोप लगाया, '' जब हमारे अपने देश में लोग मर रहे थे, उस समय केंद्र ने केवल अपनी छवि प्रबंधन के लिए अन्य देशों को टीके की बिक्री की, जोकि केंद्र सरकार द्वारा किया गया जघन्य अपराध है।''

एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने 93 देशों को कोरोना वायरस टीके की बिक्री की, जिनमें से 60 फीसदी में संक्रमण नियंत्रण में था और वहां वायरस के चलते लोगों को जान का खतरा नहीं था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में कई लोगों की जान चली गई। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  अगर टीके का निर्यात करने के बजाय इन लोगों को टीका लगाया गया होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में निर्मित टीके इसकी कमी का सामना कर रहे राज्यों को उपलब्ध कराए जाएं।

वहीं आप विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली को 18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीके की अभी तक 5.5 लाख खुराक, 45 वर्ष से अधिक आयु तथा स्वास्थ्य एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए 43 लाख से अधिक खुराक मिली है। दिल्ली के पास अब 45 वर्ष से अधिक आयु तथा स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए 4.65 लाख खुराक और 18-44 आयुवर्ग के लिए 2.74 लाख खुराक है।  

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो