लाइव न्यूज़ :

इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट, महाराष्ट्र में सुरक्षा बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:43 IST

Open in App

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि शुक्रवार को नयी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए आईईडी विस्फोट के मद्देनजर महाराष्ट्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि विस्फोट से किसी को चोट नहीं आई, हालांकि तीन वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

पवार ने ट्वीट किया, "इजराइली दूतावास के बाहर विस्फोट की पृष्ठभूमि के मद्देनजर प्रदेश के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक के साथ चर्चा के दौरान राज्य की स्थिति की समीक्षा की। मुंबई और पुणे के साथ राज्य में सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के निर्देश जारी किए।"

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद महानगर में अलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा कि यहां इजराइली वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस गश्त तेज कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा