लाइव न्यूज़ :

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों के लिए विशेषज्ञ दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:01 IST

Open in App

गोपेश्वर, एक अप्रैल बद्रीनाथ धाम को दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के एक दल ने स्थलीय निरीक्षण किया।

इस मौके पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि हर साल बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है और प्रधानमंत्री के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ के तहत यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के मद्देनजर यहां कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसमें मंदिर तक पहुंचने के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग बनाना भी शामिल है ताकि श्रद्धालु मुख्य मंदिर से लेकर तप्तकुण्ड एवं बद्रीनाथ के आसपास अन्य सभी धार्मिक स्थलों तक आसानी से जा सकें।

जावलकर ने कहा कि प्रस्तावित निर्माण कार्यो को लेकर विशेषज्ञों के साथ सर्वेक्षण किया जा रहा है जिससे पहले चरण के तहत कार्यो को जल्द शुरू किया जा सके। इस दौरान तप्तकुण्ड, ब्रह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिराहा, माणा चौराहा एवं आसपास के विभिन्न स्थानों का विशेषज्ञों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान के पहले चरण मे शेष नेत्र एवं बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण, वन वे लूप रोड निर्माण, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बहुउद्देश्यीय आगन्तुक भवन आदि निर्माण कार्य होना है। दूसरे चरण मे बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास विकास कार्य तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर को जोड़ने का कार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'