लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायकों की पटनायक से मुलाकात के बाद ओडिशा विस में सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 19, 2021 08:25 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 19 मार्च ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एस एन पात्रो ने बृहस्पतिवार को कहा कि आंदोलनरत भाजपा विधायकों के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने के बाद उन्हें सदन में सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद है।

इस मुलाकात के बाद सहकारिता मंत्री को धान की खरीद पर एक बयान देने के लिए कहा गया है।

इससे पहले आंदोलनरत भाजपा सदस्यों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा था कि विधानसभा अध्यक्ष मुद्दों को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। धान की खरीद समेत कुछ मुद्दों को लेकर लगातार छह दिनों से सदन में गतिरोध बना हुआ है।

विधानसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को लगातार छठे दिन भी बाधित हुई।

विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए पात्रो ने कहा कि उन्होंने खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता कल्याण एवं सहकारिता मंत्री आर पी स्वैन को राज्य में धान की खरीद पर ताजा आंकड़ों के साथ सदन में बयान देने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अभी विधानसभा में देवगढ़ के भाजपा विधायक सुभाष पाणिग्रही के आत्महत्या की कोशिश के मुद्दे को नहीं उठाने का भी फैसला किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?