लाइव न्यूज़ :

Exit Poll Lok Sabha Election 2024: तीसरी बार मोदी सरकार, एग्जिट पोल में एनडीए 350 पार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 19:10 IST

Exit Poll Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शनिवार को सातवें चरण के मतदान के बाद संपन्न हुए।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में एनडीए को 350 पार सीट मिल रही हैंइंडिया गठबंधन को जनता ने अस्वीकार किया एग्जिट पोल से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा था, जीत रहे हैं 295 सीट

Exit Poll Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शनिवार को सातवें चरण के मतदान के बाद संपन्न हुए। शाम 6.30 बजे के बाद से तमाम न्यूज चैनल की ओर से एग्जिट पोल जारी किया गया। रिपब्लिक भारत की के द्वारा जारी एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। 543 सीटों पर एनडीए को 359 सीट मिल रही हैं। रिपब्लिक एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154, अन्य को 30। वहीं, टीवी-9 के अनुसार, कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर 20 सीट एनडीए के हिस्से में आ रही है। अन्य को 8 सीट। रिपब्लिक भारत के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69 से 74 सीट मिल रही है। इंडिया गठबंधन को 6 सीट से लेकर 11 सीट। वहीं बीएसपी को शून्य सीट मिल रही है। एबीपी न्यूज के अनुसार, आंध्र प्रदेश में एनडीए को 21 से 25 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी को 12 सीट मिल रही हैं।

एग्जिट पोल क्या होता है

चुनाव खत्म होने के बाद एग्जिट पोल जारी किया जाता है, यह एक सर्वेक्षण है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि देश का मूड किस ओर है। इसमें दिखाया जाता है कि परिणाम के दिन कौन सा राजनीतिक दल कितनी सीट जीत सकता है। यहां समझने वाली बात यह है कि एग्जिट पोल आधिकारिक चुनाव परिणामों के समान नहीं होते हैं। बताते चले कि 2024 लोकसभा चुनाव के फाइनल परिणाम, 4 जून को जारी किया जाएगा।

मालूम हो कि एग्जिट पोल से पहले इंडिया गठबंधन की ओर से मीडिया में बयान दिया गया कि वह 295 सीट जीत रहे हैं और 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य नेताओं ने भरोसा दिखाया कि अगली सरकार इंडिया गठबंधन की बन रही है, लेकिन, शुरुआती एग्जिट पोल के आए रूझान में साफ हो गया कि तीसरी बार एनडीए की सरकार लौट रही है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024नरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप