लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: अखिलेश यादव के पक्ष में कूदे तेजस्वी यादव, एग्जिट पोल पर बोले- 'अखिलेश आ रहे हैं और योगी जा रहे हैं'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2022 20:35 IST

राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने पटना में एग्जिट पोल सर्वे पर टिप्पणी करते हुए कहा यूपी की जनता ने इस बार अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने के लिए और योगी जी को हटाने के लिए भारी संख्या में वोट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि जनता इस बार योगी जी को बाहर करेगी और अखिलेश यादव को लाएगी बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता ने अखिलेश यादव के पक्ष में खुल कर वोट किया है वहीं अखिलेश यादव भी दावा कर रहे हैं कि 10 मार्च के बाद पूर्ण बहुमत से समाजवादी सरकार बनेगी

दिल्ली: यूपी इलेक्शन के आखिरी चरण के मतदान समाप्ती के बाद देश में यूपी सहित पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया समाप्त हो गई। उसके बाद सभी चुनावी राज्यों के एग्जिट पोल धीरे-धीरे सामने आने जा रहे हैं।

एग्जिट पोल में जो यूपी के रूझान मिल रहे हैं उसके मुताबिक सूबे में एर बार फिर कमल खिलने की तैयारी में है, वहीं इसके साथ संभावना जताई जा रही है कि साल 2017 की तरह इस बार भी साइकिल पंचर हो सकती है।

जी हां, सर्वे में कयास लगाये जा रहे हैं उसके मुताबिक यूपी में बीजेपी को 225 सीट और सपा गठबंधन को 151 सीट मिलती नजर आ रही है। इस सर्वे से एक तरफ सपा खेमे में खलबली मची हुई है वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे में अभी से लड्डू बंटने शुरू हो गए हैं।

सर्वे से छायी मायूसी को दूर करने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव कूद गये हैं और अखिलेश यादव का पक्ष लेते हुए बोले कि 10 मार्च को अखिलेश आ रहे हैं और योगी जा रहे हैं।

राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने पटना में एग्जिट पोल सर्वे पर टिप्पणी करते हुए कहा यूपी की जनता ने इस बार अखिलेश यादव को सत्ता सौंपने के लिए और योगी जी को हटाने के लिए भारी संख्या में वोट किया है।

न्होंने कहा, "जनता ने तय कर लिया था कि वो योगी जी को बाहर करेंगे और अखिलेश को लाएंगे। इसके लिए जनता ने खुल कर वोट दिया है। मेरे ख्याल से यूपी चुनाव एक तरफा था।" 

इससे पहले एग्जिट पोल सर्वे को नकारते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 10 मार्च के बाद यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनेगी।

सपा प्रमुख ने कहा कि सूबे का विकास जितना समाजवादियों ने किया, उतना भगवाधारियों ने नहीं किया। जनता इस बार सपा गठबंधन के पक्ष में जबरदस्त वोटिग की है और ये डबल इंजन की सरकार जल्द ही सत्ता की पटरियों को उखाड़ने वाली है। सपा गठबंधन इस बार 300 सीटों के अधिक सीट पर जीत दर्ज करने जा रही है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश समाचारअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील