कैंसर से जूझ रहे पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का निधन

By भाषा | Published: September 16, 2018 11:25 AM2018-09-16T11:25:02+5:302018-09-16T11:29:09+5:30

इलाहाबाद के मालवीय नगर में जन्मे सत्यप्रकाश मालवीय आपातकाल के दौरान 18 महीने नैनी जेल में बंद रहे।

Ex Union minister Satya Prakash Malaviya dies after cancer | कैंसर से जूझ रहे पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का निधन

कैंसर से जूझ रहे पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का निधन

इलाहाबाद, 16 सितंबर: पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय का शनिवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मालवीय (84) प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे।

सत्यप्रकाश मालवीय के पीआरओ डाक्टर वीके दीक्षित ने पीटीआई भाषा को बताया कि सत्यप्रकाश मालवीय का कल रात एक बजे निधन हो गया। उनके परिवार में एक बेटी है। उनकी पत्नी का निधन चार साल पहले हो गया था।

दीक्षित ने बताया कि मालवीय का पार्थिव शरीर रविवार शाम चार बजे इलाहाबाद के अल्लापुर स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा और 17 सितंबर की सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इलाहाबाद के मालवीय नगर में जन्मे सत्यप्रकाश मालवीय आपातकाल के दौरान 18 महीने नैनी जेल में बंद रहे।

उन्होंने बताया कि मालवीय इलाहाबाद के नगर प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीति, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से शुरू की और बाद में सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Web Title: Ex Union minister Satya Prakash Malaviya dies after cancer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे