लाइव न्यूज़ :

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन लोन घोटाले में गिरफ्तार, 200 करोड़ की संपत्ति 25 करोड़ में बेचने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 15:11 IST

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी के खिलाफ आरोप है कि लोन न चुका पाने पर जब संपत्तियों को जब्त कर लिया गया तब उन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति को 25 करोड़ रुपये में बेच दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे200 करोड़ की संपत्ति को 25 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप.रिटायर होने के बाद उसी कंपनी के निदेशक बने जिसे संपत्ति बेची.सीजेएम कोर्ट ने दिए थे प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी के आदेश.

नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पूर्व चेयरमैन प्रतीप चौधरी को उनके दिल्ली स्थित आवास से एक कथित लोन घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला गोदावन ग्रुप की संपत्ति से जुड़ा है जिसने 2008 में जैसलमेर में एक होटल बनाने के लिए एसबीआई से 24 करोड़ रुपये का लोन लिया था.

चौधरी के खिलाफ आरोप है कि लोन न चुका पाने पर जब संपत्तियों को जब्त कर लिया गया तब उन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति को 25 करोड़ रुपये में बेच दिया.

गोदावन की संपत्तियों को कथित तौर पर 2016 में एल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एआरसी) को बेच दिया गया था, जब चौधरी एसबीआई के अध्यक्ष थे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में संपत्ति का बाजार मूल्य 160 करोड़ रुपये आंका गया था. संपत्ति की मौजूदा कीमत 200 करोड़ रुपये आंकी गई है. गोदावन समूह ने कम कीमत पर संपत्तियां बेचे जाने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

दिलचस्प बात है कि एसबीआई चेयरमैन के पद से रिटायर होने के बाद चौधरी ने एल्केमिस्ट के निदेशक बन गए. पिछले दिनों इस मामले में सीजेएम कोर्ट ने प्रतीप चौधरी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे.

टॅग्स :SBIIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह