नटवर सिंह का कांग्रेस नेतृव पर हमला, कहा- 'इनको ये लग रहा है कि हम तीस मार खां हैं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 1, 2021 09:45 AM2021-10-01T09:45:45+5:302021-10-01T09:51:30+5:30

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चुनाव में भाजपा को कांग्रेस हरा पाएगी। उन्होंने कहा कि जब ये चुनाव प्रचार करने जाएंगे तो इनकी कोई नहीं सुनेगा। पंजाब संकट को लेकर उनके मुताबिक पंजाब में पार्टी को कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था।

Ex-EAM Natwar Singh speaks on Congress raises question on leadership | नटवर सिंह का कांग्रेस नेतृव पर हमला, कहा- 'इनको ये लग रहा है कि हम तीस मार खां हैं'

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह

Highlightsनवटर सिंह नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं।कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहनोई हैं देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह

कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के बीच अब कपिल सिब्बल के बाद देश के पूर्व विदेश मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने कांग्रेस नेतृव को लेकर सवाल उठाए हैं। नटवर सिंह ने पंजाब कांग्रेस में उपजे संकट के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सीधे प्रियंका गांधी को जिम्मेदार बताया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए देश के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चुनाव में भाजपा को कांग्रेस हरा पाएगी। उन्होंने कहा कि जब ये चुनाव प्रचार करने जाएंगे तो इनकी कोई नहीं सुनेगा। पंजाब संकट को लेकर उनके मुताबिक पंजाब में पार्टी को कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था।

आगे उन्होंने कहा कि जब पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्ध को लेकर ये कहा कि सात माह कैबिनेट में रहते हुए उन्होंने अपने विभाग की एक फाइल भी खोलकर नहीं देखी, अनस्टेबल आदमी है ये, आप कैसे बना सकते हैं? इस पर उनकी नहीं सुनी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के निर्णय पर भी सवाल उठाए। 

नटवर सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिए वगैर कहा कि, उनका सलाहकार कोई नहीं है, जो पहले एंटनी थे वे अब बीमार हैं। वो इन्हें कह पाए कि मैम ये ठीक नहीं है। मनमोहन सिंह चुप बैठ हुए हैं। वे कह सकते हैं दबे दबे, लेकिन वे नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा कि, बिना सलाहकार के इन्हें ये लग रहा है कि हम तीस मार खां हैं।

बता दें कि कभी नेहरु गांधी परिवार के करीब माने जाने वाले नटवर सिंह और सोनिया गांधी के बीच मतभेद पहले भी सामने आ चुके हैं। सिंह जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन सोनिया गांधी से मतभेद के बाद वे कांग्रेस से अलग हो गए थे। नटवर सिंह कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहनोई हैं। अमरिंदर सिंह की बहन हेमिंदर कौर से उनकी शादी हुई है। 

Web Title: Ex-EAM Natwar Singh speaks on Congress raises question on leadership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे