लाइव न्यूज़ :

पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ अकबर के आपराधिक मानहानि मामले का घटनाक्रम

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दायर की गई पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के मानहानि मामले का घटनाक्रम इस प्रकार है:--

--आठ अक्टूबर 2018 : रमानी ने ‘वोग इंडिया’ पत्रिका में ‘टू द हार्वे वेंस्टींस ऑफ द वर्ल्ड’ शीर्षक वाले 2017 के अपने एक आलेख का संदर्भ देते हुए एक ट्वीट में अकबर का जिक्र किया। ’’

--15 अक्टूबर 2018: अकबर ने दिल्ली की एक अदालत में आपराधिक मानहानि शिकायत दायर की।

--17 अक्टूबर 2018: अकबर ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्तीफा दिया।

--29 जनवरी 2019: दिल्ली की अदालत ने मामले में आरोपी के तौर पर रमानी को तलब किया।

--25 फरवरी 2019: दिल्ली की अदालत ने रमानी को जमानत दी।

--सात फरवरी 2020: अदालत ने मामले में अंतिम दलीलें सुननी शुरू की।

--19 सितंबर 2020: मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने विषय को इस आधार पर दूसरी अदालत में भेजने की मांग की कि उनकी अदालत जन प्रतिनिधियों के खिलाफ दायर मामलों की सुनवाई के लिए है।

--22 अक्टूबर 2020: जिला न्यायाधीश ने मामले को दूसरी अदालत में हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया और इसे वापस उसी मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जो इस विषय की सुनवाई कर रहे थे।

--18 नवंबर 2020: मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का तबादला हो गया।

--21 नवंबर 2020: नये न्यायाधीश ने मामले में नये सिरे से अंतिम दलीलें सुननी शुरू की।

--एक फरवरी 2021: अदालत ने दोनों पक्षों के अपनी अंतिम दलीलें पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

--10 फरवरी 2021: लिखित दलीलें विलंब से सौंपे जाने के चलते फैसला 17 फरवरी के लिए टाल दिया गया।

--17 फरवरी 2021: अदालत ने रमानी को मामले में बरी कर दिया और अकबर द्वारा दायर शिकायत खारिज करते हुए कहा कि उनके (रमानी के) खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए