लाइव न्यूज़ :

अपराध बिल्कुल न होने की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाये होंगे : मंत्री

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:06 IST

सिंह ने प्रदेश सरकार का बचाव करते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार में आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों पर कोई नकेल नहीं कसी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाज में अपराध बिल्कुल न होने की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाये होंगे। सिंअपराध हर सरकार के शासनकाल में होता है लेकिन हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई है

देश में बलात्कार और हत्या की कई जघन्य घटनाओं को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाज में अपराध बिल्कुल न होने की गारंटी तो भगवान राम भी नहीं दे पाये होंगे।

सिंह ने यहां एक विभागीय समीक्षा बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन्नाव में एक कथित बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा ''जब समाज है तो यह कह देना कि 100 प्रतिशत अपराध नहीं होगा, यह श्योरिटी तो मुझे नहीं लगता कि भगवान राम भी दे पाये होंगे। अगर कोई गुनाह हुआ है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, यह तय है।''

उन्होंने कहा, ‘‘अपराध हर सरकार के शासनकाल में होता है लेकिन हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई है और हमने उन्हें पकड़कर जेल पहुंचाया है।’’ सिंह ने प्रदेश सरकार का बचाव करते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार में आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों पर कोई नकेल नहीं कसी गई थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर