लाइव न्यूज़ :

कई विभागों में बजट का 25 फीसदी भी खर्च नहीं किया, ऐसे 5 ट्रिलियन इकॉनोमी कैसे बनेगी?, यूपी बजट पर अखिलेश यादव ने किया सवाल

By रुस्तम राणा | Updated: February 28, 2023 16:02 IST

मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, कई विभाग हैं जिसमें बजट में 25% भी खर्च नहीं किया गया है, अगर खर्च नहीं करेंगे तो 5 ट्रिलियन इकॉनोमी कैसे बनेगी? 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, कई विभाग हैं जिसमें बजट में 25% भी खर्च नहीं किया गया हैविपक्ष के नेता ने सरकार पर राजस्व के प्राप्ति स्थल पर हेराफेरी करने का लगाया आरोपविधानसभा में अखिलेश यादव ने कहा, उप्र की स्थिति कई मानकों पर अभी सुधरी नहीं है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य सरकार पर राजस्व में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, कई विभाग हैं जिसमें बजट में 25% भी खर्च नहीं किया गया है, अगर खर्च नहीं करेंगे तो 5 ट्रिलियन इकॉनोमी कैसे बनेगी? 

उन्होंने कहा कि अगर आप इनके बजट को देखेंगे तो 2017 से हर साल लगातार बजट कम होते जा रहा है। अब स्थिति ये है कि कई विभागों में सिर्फ 25% खर्च किया है। इसका मतलब ये है कि राजस्व के प्राप्ति स्थल पर हेराफेरी कर रहे हैं या फिर बजट को बड़ा दिखाने के लिए हेराफेरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आप ऐसे हेराफेरी करेंगे तभी आपको लॉयड जैसी कंपनी हायर करनी पड़ेगी। इनके आर्थिक सलाहाकार कौन हैं जो इन्हें ऐसी सलाह दे रहे हैं। 

इससे पूर्व विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार का यह सातवां बजट है और हर साल सरकार ऐतिहासिक और सबसे बड़ा बजट पेश करने का दावा करती है। लेकिन इतने बजट पेश करने के बाद भी उप्र की स्थिति कई मानकों पर अभी सुधरी नहीं है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने 22 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिये विधानसभा में छह लाख 90 हजार 242 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में 32 हजार 721 करोड़ 96 लाख रुपये की नई योजनाएं शामिल की गई हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवयूपी बजटयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील