लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ पर विधानसभा कार्यवाही को 'बकवास' बताने का आरोप, होगी जांच

By योगेश सोमकुंवर | Updated: May 4, 2022 17:49 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सदन की कार्यवाही को बकवास बताए जाने के आरोप की जांच की जाएगी. कमलनाथ के मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर दिए एक बयान पर बीजेपी विधायक यशपाल सिंह की शिकायत को विधानसभा की आचरण समिति को सौंप दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ पर विधानसभा कार्यवाही को 'बकवास' बताने का आरोपएमपी विधानसभा अध्यक्ष ने आचरण समिति को सौंपी जांचकांग्रेस-बीजेपी चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सदन की कार्यवाही को बकवास बताए जाने के आरोप की जांच की जाएगी. कमलनाथ के मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर दिए एक बयान पर बीजेपी विधायक यशपाल सिंह की शिकायत को विधानसभा की आचरण समिति को सौंप दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने शिकायत को समिति को जांच के लिए सौंपा है.

कमलनाथ पर विधानसभा कार्यवाही को 'बकवास' बताने का आरोप

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ से एक इंटरव्यू के दौरान विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थिति को लेकर सवाल किया गया था. जिस पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने बकवास शब्द का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद बीजेपी ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पर विधानसभा कार्यवाही को बकवास बताकर विधानसभा की अवमानना करने का आरोप लगाया था. इसे लेकर बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत भी की थी.

एमपी विधानसभा अध्यक्ष ने आचरण समिति को सौंपी जांच

अब एमपी विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधायक की शिकायत पर कार्रवाई के लिए इस मामले को आचरण समिति को सौंप दिया है. आचरण समिति ये तय करेगी कि कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा की अ‌वमानना का मामला बनता है या नहीं.

यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश का पार्टी नेतृत्व हरकत में आ गया था और कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष का पद वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह को सौंप दिया था. मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल 2023 में होने है लेकिन दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई भी मौका चुकना नहीं चाहती. हाल में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश का दौरा किया था. इस दौरान शाह ने बीजेपी संगठन को मजबूती से जमीनी स्तर पर काम करने का भी मंत्र दिया था. 

कांग्रेस-बीजेपी चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे

वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए कमर कसनी अभी से शुरू कर दी है. कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की निगरानी पर पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रीत करना चाह रहे कमलनाथ के नेता प्रतीपक्ष पद से इस्तीफे की एक वजह मानी जा रही है. पिछले चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर 15 साल बाद प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही गिर गई थी.

टॅग्स :कमलनाथMadhya Pradeshकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह