लाइव न्यूज़ :

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में ईएसआई अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 20 मई पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में स्थित ईएसआई अस्पताल में बृहस्पतिवार को आग लग गयी।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ आज अपराह्न करीब एक बजकर 16 मिनट पर पंजाबी बाग इलाके में स्थित ईएसआई अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। ’’

यह आग अस्पताल के कोविड-19 ब्लॉक में नहीं लगी थी।

गर्ग ने बताया कि आग दूसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर

से लगे यूपीएस रूम में लगी।

दूसरी मंजिल पर कोई मरीज नहीं था, लेकिन अस्पताल के करीब 20 कर्मचारी वहां थे जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गर्ग ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल की ओर दमकल की कुल सात गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो बजकर 25 मिनट पर आग पर पूरी से काबू पा लिया।

उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका है, हालांकि कारण का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस