लाइव न्यूज़ :

हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस करना गलत और अतिशयोक्ति है: आजाद

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की नयी पुस्तक में हिंदुत्व से जुड़ी टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को खुर्शीद की राय से खुलकर असहमति जताई और कहा कि हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस करना गलत और अतिशयोक्ति है।

आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हम भले ही हिंदुत्व को हिंदू धर्म की मिलीजुली संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा मानकर इससे असहमति जताएं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और जेहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।’’

आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख नेता हैं। खुर्शीद कई मौकों पर इस समूह की खुलकर आलोचना कर चुके हैं और वह गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाते हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर खुर्शीद ने समाचार चैनल ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, "हिंदू धर्म बहुत उच्च स्तर का धर्म है। इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे से बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है। कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा। मैंने ये कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है।’’

इस बीच, राजधानी दिल्ली के एक वकील ने इस मामले में खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत की है।

वकील विवेक गर्ग के मुताबिक खुर्शीद ने अपनी पुस्तक ‘‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स’’ में लिखा है, ‘‘साधु व संतों के लिए जाने जाने वाले सनातन धर्म और खालिस हिंदूवाद (क्लासिकल हिन्दुइज्म) को हिंदुत्व के एक असभ्य रूप द्वारा एक तरफ धकेला जा रहा है, यह सभी मानदंडों पर हाल के वर्षों के आईएसआईएस और बोको हरम जैसे समूहों के जिहादी इस्लाम के समान राजनीतिक संस्करण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?