लाइव न्यूज़ :

सल्ट सीट पर उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड में सरगर्मियां बढ़ीं

By भाषा | Updated: March 20, 2021 22:27 IST

Open in App

देहरादून, 20 मार्च उत्तराखंड विधानसभा की सल्ट सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को छह संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार किया है जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम शामिल नहीं है।

यहां इस संबंध में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि सल्ट उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में बनाई गई तीन सदस्यीय समिति के सर्वे के आधार पर पार्टी ने छह नामों का पैनल तैयार किया है जिसे रविवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड इन छह नामों में से किसी एक का नाम तय करेगा जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में कौशिक ने नामों का खुलासा करने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि पैनल में मुख्यमंत्री रावत का नाम शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि नवंबर में भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोविड-19 से निधन होने की वजह से रिक्त हुई अल्मोडा जिले की सल्ट सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के नामांकन पत्र भरने के दौरान मुख्यमंत्री रावत और वह स्वयं वहां मौजूद रहेंगे।

कौशिक ने विश्वास जताया कि दिवंगत जीना के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ उपचुनाव में भाजपा को मिलेगा और पार्टी एक बडे़ अंतर से जीत हासिल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग