लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग जांचः NCP नेता प्रफुल्ल पटेल से ईडी ने 12 घंटों तक की पूछताछ

By भाषा | Updated: October 19, 2019 06:07 IST

संप्रग सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल सुबह करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे। वह सही 12 घंटे बाद ईडी कार्यालय से निकले। विमानन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में ईडी पटेल से पहले ही पूछताछ कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल से धन शोधन जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को करीब 12 घंटों तक पूछताछ की। धनशोधन की यह जांच अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के सहायक इकबाल मिर्ची की कथित गैर कानूनी संपति से जुड़ी है।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल से धन शोधन जांच के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को करीब 12 घंटों तक पूछताछ की। धनशोधन की यह जांच अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के सहायक इकबाल मिर्ची की कथित गैर कानूनी संपति से जुड़ी है। ईडी के एक अधिकारी ने शुक्रवार रात को दावा किया कि पटेल ने जांच में ‘‘सहयोग नहीं’’ दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें शनिवार को दोबारा बुलाया जाएगा इस पर अधिकारी ने कोई टिप्पणी नहीं की।

हालांकि उन्होंने बताया कि पटेल और रियल एस्टेट समूह एचडीआईएल के बीच कथित संबंधों को लेकर उनका भविष्य में एचडीआईएल के राकेश वधावन से आमना-सामना कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान पटेल से करीब 50 सवाल पूछे गए।

संप्रग सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल सुबह करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे। वह सही 12 घंटे बाद ईडी कार्यालय से निकले। विमानन घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में ईडी पटेल से पहले ही पूछताछ कर चुका है।

ईडी के अधिकारियों के अनुसार, पटेल की ‘‘मिलेनियम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’’ ने 2006-07 में सीजे हाउस नामक एक इमारत का निर्माण किया था। इस इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल मिर्ची की पत्नी हाजरा इकबाल के नाम स्थानांतरित कर दी गई। जिस जमीन पर इमारत बनाई गई, बताया जाता है कि वह जमीन मिर्ची की है।

पटेल और उनकी पार्टी ने सौदे में कुछ भी गलत किए जाने से इंकार करते हुए कहा है कि संपत्ति के दस्तावेज बताते हैं लेकिन ‘‘लेन-देन पूरी तरह साफ सुथरा और पारदर्शी है।’’ हाल ही में पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने कथित सौदे की खबरों को ‘‘कोरी अटकलें’’ बताकर खारिज कर दिया था।

वहीं, नागपुर में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) में करोड़ों रुपये के घोटाले में पटेल के खिलाफ जांच कराने की मांग की। पटेल का नाम लिये बिना जावड़ेकर ने कहा, ‘‘कुछ लोग ईडी जांच का सामना कर रहे हैं... पीएमसी बैंक दिवालिया मामले में भी उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए।’’ 

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं