लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय दिन-प्रतिदिन अपनी विश्वसनीयता खो रहा है: माकपा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 21 नवंबर केरल माकपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय एक ऐसी एजेंसी बन गई है जो दिन-प्रतिदिन अपनी विश्वसनीयता खो रही है और सोना तस्करी मामले की जांच करने आने वाले अन्य हर चीज की जांच कर रहे हैं तथा सरकार को निशाना बनाने और पलटने का प्रयास कर रहे हैं।

माकपा ने यह भी कहा कि केन्द्रीय जांच एजेंसी की विश्वसनीयता की इन तथ्यों की रोशनी में समीक्षा की जानी चाहिये कि ईडी के निदेशक के कार्यकाल को असाधारण तरीके से बढ़ाने को लेकर कानूनी विशेषज्ञों ने केंद्र की भाजपा सरकार की खुलेआम आलोचना की थी।

वामपंथी पार्टी ने एक बयान में आरोप लगाया कि सोना तस्करी मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी बार-बार वही बात दोहरा रही है जो विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा कह रहे हैं।

माकपा की यह प्रतिक्रिया मीडिया के एक वर्ग द्वारा निदेशालय के सूत्रों के हवाले से दी गई उस खबर के तत्काल बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश की जो कथित ऑडियो क्लिप सामने आई है, उसका उद्देश्य एजेंसी की छवि खराब करना है।

कथित रूप से सुरेश की उस ऑडियो क्लिप में आरोप लगाया गया है कि केन्द्रीय जांच एजेंसियां मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ बयान देने के लिये उनपर दबाव डाल रही हैं। इस ऑडियो के सामने आने के बाद केरल की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया।

माकपा ने कहा, ''यह स्पष्टीकरण हास्यास्पद है कि इस कदम का मकसद प्रवर्तन निदेशालय की विश्वसनीयता को कमजोर करना है।''

पार्टी ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग में सामने आई ईडी की कथित प्रतिक्रिया उजागर करती है कि एजेंसी केरल की वाम सरकार को पलटने की आपराधिक साजिश का भी हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब