लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी का छापा

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2022 08:52 IST

सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी ने सोमवार सुबह छापा मारा। सत्येंद्र जैन पहले से ही ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें 30 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलाशी ली। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कोलकाता की एक कंपनी से संबंधित कथित हवाला ट्रांजैक्शन मामले में यह तलाशी ली गई है। इस मामले में फिलहाल ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सत्येंद्र जैन के घर के अलावा उनसे जुड़े कुछ और ठिकानों पर भी ईडी तलाशी ले रही है।

सत्येंद्र जैन पहले से ही ईडी की हिरासत में हैं। जैन को 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था और एक निचली अदालत ने उन्हें नौ जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

पूरे मामले पर राजनीति भी जोरों पर है। आम आदमी पार्टी (आप) दावा कर रही है कि सत्येंद्र जैन को फंसाने की कोशिश केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि जैन एक सच्चे देशभक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि ईडी द्वारा जैन की राजनीतिक कारणों से गिरफ्तारी की गई। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जैन मामले में पाक-साफ साबित होंगे। 

इसी साल जनवरी में पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि जैन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

टॅग्स :Satyendar Jainदिल्ली समाचारअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?