लाइव न्यूज़ :

ED ने मनी लांड्रिंग मामले में ईपीएफओ अधिकारियों की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: October 23, 2019 05:45 IST

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी अवैध रूप से प्राप्त राशि को विभिन्न संपत्तियों में निवेश कर रहे थे और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमा कर रहे थे।’’ बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने रिश्वत से प्राप्त राशि को वैध दिखाने के लिये फर्जी दस्तावेज तैयार किये...।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले में ईपीएफओ के चार अधिकारियों की 2.89 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि उसने अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत संपत्ति की कुर्की के लिये अस्थायी आदेश जारी किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग मामले में ईपीएफओ के चार अधिकारियों की 2.89 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि उसने अधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग निरोधक कानून के तहत संपत्ति की कुर्की के लिये अस्थायी आदेश जारी किया है।

इन अधिकारियों में कोलकाता में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सहायक भविष्य निधि आयुक्त रमेश चंद्र सिंह भी शामिल हैं। अन्य अधिकारी समीरन कुमार मंडल, दीपक भट्टाचार्य और सुकुमार शॉ हैं। कुर्क संपत्ति में मियादी जमा, बैंक ओर डाकघरों में जमा रकम और कोलकाता में कुछ फ्लैट शामिल हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी अवैध रूप से प्राप्त राशि को विभिन्न संपत्तियों में निवेश कर रहे थे और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमा कर रहे थे।’’ बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने रिश्वत से प्राप्त राशि को वैध दिखाने के लिये फर्जी दस्तावेज तैयार किये...।’’

जांच एजेंसी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की आरोपियों के खिलाफ दायर आपराधिक प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया था। इससे पहले, ईडी ने सिंह के परिसरों की तलाशी ली थी और 10.60 लाख नकद तथा 27 लाख रुपये मूल्य के सोना और हीरे के आभूषण बरामद किये थे। इसके अलावा मियादी जमाओं, डाकघर में जमा, अचल संपत्ति तथा बैंक तथा डाकघरों के 75 बैंक खातों से जुड़े ब्योरे बरामद किये थे। 

टॅग्स :मनी लॉऩ्ड्रिंग मामलाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप