लाइव न्यूज़ :

राजनीति के एक युग का अंत, मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का दिल जीतते हुए देखाः चौहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 18:35 IST

भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति के एक युग का अंत हो गया! छोटा हो या बड़ा हो, पक्ष में हो या विपक्ष में हो, राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक हो, कोई भी व्यक्ति अगर उनके व्यक्तित्व के बारे में प्रश्न करे, तो उत्तर एक ही, 'राजनीति के संत'।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धेय कैलाश जी गरीब जनता के बीच 'जोशी बाबा' के नाम से जाने जाते थे, उनकी झोपड़ी में जाकर बड़े चाव से वे राबड़ी पीते थे।कार्यकर्ताओं को जनता के हित के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते और कोई गड़बड़ होने पर डाँटते भी थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का लंबी बीमारी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

इस बीच भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनीति के एक युग का अंत हो गया! छोटा हो या बड़ा हो, पक्ष में हो या विपक्ष में हो, राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक हो, कोई भी व्यक्ति अगर उनके व्यक्तित्व के बारे में प्रश्न करे, तो उत्तर एक ही, 'राजनीति के संत'। हम सभी ने उनको मुख्यमंत्री रहते हुए सभी का दिल जीतते हुए देखा है।

श्रद्धेय कैलाश जी गरीब जनता के बीच 'जोशी बाबा' के नाम से जाने जाते थे, उनकी झोपड़ी में जाकर बड़े चाव से वे राबड़ी पीते थे। मुझे सदैव उनका मार्गदर्शन मिला। वे हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के हित के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित करते और कोई गड़बड़ होने पर डाँटते भी थे।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं उनके बेटे दीपक जोशी ने दी। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी का बंसल अस्पताल में निधन हो गया।" कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हुआ था। वह 1977-1978 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश में जनसंघ एवं भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

उनके परिवार में तीन बेटे एवं तीन बेटियां हैं। उनकी पत्नी का निधन कुछ महीने पहले ही हुआ है। जोशी मध्य प्रदेश विधानसभा में आठ बार विधायक रहे। वह राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के देवास जिले में उनके गृह नगर हाटपिपल्या में सोमवार को किया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपालकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस