लाइव न्यूज़ :

हरित पट्टी पर अतिक्रमण: NGT ने गाजियाबाद के नगर आयुक्त पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: February 19, 2020 20:24 IST

हरित पट्टी पर अतिक्रमण: एनजीटी ने कहा कि ऐसा करने में विफल रहने पर कलेक्टर अधिकारी से राजस्व बकाया के तौर पर वसूल करेंगे। अधिकरण ने गाजियाबाद नगर निगम के आयुक्त और कार्यकारी इंजीनियर को सुनवाई की अगली तारीख चार मार्च को मौजूद रहने का निर्देश दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देNGT ने गाजियाबाद के नगर आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगायाहरित पट्टी से अतिक्रमण हटाने में विफल रहने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बुधवार को गाजियाबाद के नगर आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकरण के आदेश के मुताबिक हरित पट्टी से अतिक्रमण हटाने में विफल रहने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया।

न्यायमूर्ति रघुवेन्द्र एस. राठौड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने नगर निगम से कहा कि 30 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने के उसके आदेश को लागू करें। पीठ ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों से संदेह नहीं रह जाता कि अभी तक अधिकरण के आदेशों का पालन नहीं हुआ है। अधिकरण के पास कोई विकल्प नहीं है और नगर निगम के अधिकारी को आदेश दिया जाता है कि उसे 30 दिनों के अंदर लागू करें।

अधिकरण ने कहा, ‘‘इस तरह की विफलता के परिणाम पूर्ववर्ती आदेशों में दिख चुके हैं और इसलिए हमारा मानना है कि नगर निगम गाजियाबाद के आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी एक हफ्ते के अंदर एनजीटी बार एसोसिएशन में दस- दस हजार रुपये जुर्माना भरें।’’

एनजीटी ने कहा कि ऐसा करने में विफल रहने पर कलेक्टर अधिकारी से राजस्व बकाया के तौर पर वसूल करेंगे। अधिकरण ने गाजियाबाद नगर निगम के आयुक्त और कार्यकारी इंजीनियर को सुनवाई की अगली तारीख चार मार्च को मौजूद रहने का निर्देश दिया। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब