लाइव न्यूज़ :

विभाग कर्मचारियों को पांच मिनट के योग विराम के लिए प्रोत्साहित करें : सरकार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:20 IST

Open in App

केंद्र सरकार ने अपने सभी विभागों को उनके मातहत काम कर रहे कर्मचारियों को पांच मिनट के योग विराम या ‘वाई-विराम के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक यह निर्देश कर्मचारियों को तरोताजा रहने, तनाव कम करने और काम पर दोबारा ताजगी के साथ ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से दिया गया है ताकि कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ सके। आयुष मंत्रालय ने कार्यस्थल पर पांच मिनट के योग प्रोटोकॉल का विकास ‘वाई ब्रेक नाम से विशेषज्ञों की समिति के जरिये वर्ष 2019 में कराया और इसे प्रायोगिक तौर पर जनवरी 2020 में छह महानगरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता) में विभिन्न हितधारकों की मदद से लागू किया। केंद्र सरकार के सभी विभागों को जारी आदेश में कहा गया, ‘‘इसका फीडबैक बहुत ही उत्साहवर्धक रहा।’’ इस सफलता के बाद आयुष मंत्रालय ने एंड्रॉयड आधारित वाई ब्रेक ऐप विकसित किया और हाल में इसे आम लोगों के लिए भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी क्षेत्रों (सरकारी एवं निजी), भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों के कामगारों के बीच वाई ब्रेक प्रोटोकॉल/ऐप की पहुंच और इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ‘वाई ब्रेक’ प्रोटोकॉल के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम