सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, सर्च अभियान तेज

By भाषा | Published: October 4, 2019 01:24 PM2019-10-04T13:24:09+5:302019-10-04T13:24:09+5:30

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि आज तड़के रांची से लगभग साठ किलोमीटर दूर बुंडू में दशम झरने के निकट डोकापीढ़ी गांव में बड़ी संख्या में माओवादियों के एकत्रित होने की सूचना मिली। वहां विशेष कार्यबल के सदस्यों को भेजा गया लेकिन इससे पहले ही माओवादियों ने झारखंड जैगुआर के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Encounter between security force and Maoists, two soldiers martyred, search operation intensified | सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, सर्च अभियान तेज

यह पूरा इलाका नक्सलियों से ग्रस्त रहा है लेकिन हाल के दिनों में यहां नक्सल घटनाएं नहीं के बराबर हुई थीं।

Highlightsगुप्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और माओवादियों की खोज की जा रही है। अब तक मुठभेड़ में किसी माओवादी के हताहत होने की खबर नहीं है।

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड जैगुआर के दो जवान शहीद हो गये। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र की घेरेबंदी कर माओवादियों की तलाश कर रहे थे।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि आज तड़के रांची से लगभग साठ किलोमीटर दूर बुंडू में दशम झरने के निकट डोकापीढ़ी गांव में बड़ी संख्या में माओवादियों के एकत्रित होने की सूचना मिली। वहां विशेष कार्यबल के सदस्यों को भेजा गया लेकिन इससे पहले ही माओवादियों ने झारखंड जैगुआर के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

गुप्ता ने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये। इनमें से एक की रांची के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी जबकि दूसरे जवान ने मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और माओवादियों की खोज की जा रही है।

अब तक मुठभेड़ में किसी माओवादी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह पूरा इलाका नक्सलियों से ग्रस्त रहा है लेकिन हाल के दिनों में यहां नक्सल घटनाएं नहीं के बराबर हुई थीं। गुप्ता ने बताया कि शहीद जवानों की पहचान खंजन प्रसाद महतो और अखिलेश राम के रूप में की गयी है।

इस बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जायेगी और माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

Web Title: Encounter between security force and Maoists, two soldiers martyred, search operation intensified

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे