लाइव न्यूज़ :

झारखंड में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन जवान गंभीर रूप से घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2019 16:33 IST

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सैप और एक जिला बल के जवान को गोली लगी है. तीन में से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देसुबह शुरू डैम के पास जंगल होकर जवानों से भरी गाड़ी गुजर रही थी. उसी दौरान नक्सलियों ने गाडी को ब्लास्ट कर उडाने की कोशिश की नक्सलियों को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. गाड़ी में 11 जवान मौजूद थे

लोकसभा चुनाव समाप्त होते हीं नक्सलियों ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए सुरक्षा बलों से भीड़ गये. घटना झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में आज घटित हुई, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये. इसके बाद सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पुलिस पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो सैप और एक जिला बल के जवान को गोली लगी है. तीन में से दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीसरे जवान का खरसावां सीएचसी में इलाज चल रहा है. 

बताया जाता है कि सुबह शुरू डैम के पास जंगल होकर जवानों से भरी गाड़ी गुजर रही थी. उसी दौरान नक्सलियों ने गाडी को ब्लास्ट कर उडाने की कोशिश की. हालांकि गाड़ी बाल-बाल बच गई. बाद में नक्सलियों ने गाडी पर अंधाधुंध फायरिंग भी की. बदले में जवानों ने भी फायरिंग का जवाब दिया. दोनों ओर से फायरिंग में तीन जवानों को गोली लगी है. नक्सलियों को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. गाड़ी में 11 जवान मौजूद थे. घायल जवान हरिराम सिंह को बांह में और माखनलाल सिंह को पेट में गोली लगी है. 

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीसरा घायल जिला बल के जवान कृष्णा कुदादा का खरसावां सीएचसी में इलाज चल रहा है. गाड़ी में मौजूद एक जवान ने बताया कि नक्सलियों ने पहले ब्लास्ट कर गाड़ी को उड़ाने की कोशिश की. लेकिन गाड़ी बाल-बाल बच गई. जिसके बाद उनकी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. जवाब में हमलोगों ने भी फायरिंग की. बाद में नक्सली मौके से भाग निकले. 

बताया जाता है कि नक्सलियों और पुलिस के बीच दोनों और से लगभग आधा घंटा तक गोलीबारी होती रही. इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके पुलिस ने सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस का मानना है कि गोलीबारी में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार और एसपी (अभियान) विवेकानंद के नेतृत्व में सघन अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंडनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’