लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में एक से 15 सितंबर तक रोजगार शिविर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:44 IST

Open in App

देहरादून, पांच अगस्त स्वरोजगार के रास्ते आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करने पर जोर देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके लिए प्रदेश में एक से 15 सितंबर तक जिलों में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे।

विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन रोजगार शिविरों में अधिकारी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

बैंक से ऋण लेने में आने वाली समस्या के समाधान के लिए सभी बैंकों से समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले के मुख्य विकास अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि ऋण के लिए बैंकों में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शाखा स्तर तक लगातार निगरानी करें और 30 सितम्बर तक सभी सही पाए जाने वाले आवेदकों के ऋण स्वीकृत कर दिये जाएं, ताकि उन्हें व्यर्थ परेशानी ना हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को अपना कर राज्य की प्रगति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है।

धामी ने मुख्य विभागों को इस साल के लिए स्वरोजगार से संबंधित लक्ष्य भी दिए। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग को 10 हजार, समाज कल्याण विभाग को 1500, पशुपालन विभाग को 4000, शहरी विकास को 26 हजार, उद्योग विभाग को 4500 और पर्यटन विभाग को 500 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए विभागों द्वारा 'सक्सेस स्टोरी' बनाई जाय और लोगों को जागरुक किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'