लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कर्मचारियों से कहा- देश को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में करें योगदान

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:54 IST

धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र में कहा, ‘‘हम देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मिशन के रूप में काम कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार है और इस यात्रा में आप सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।’’

Open in App

इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने मंत्रालय तथा सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के कर्मचारियों से कहा है कि वे देश की अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने के प्रयासों में अपना योगदान दें। कर्मचारियों को लिखे पत्र में प्रधान ने अर्थव्यवस्था में इस्पात क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुये उन्होंने वृद्धि की कहानी में भी क्षेत्र की भूमिका का जिक्र किया।

प्रधान ने पत्र में कहा, ‘‘हम देश को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मिशन के रूप में काम कर रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार है और इस यात्रा में आप सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश को 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य करना चाहिए। इस्पात उद्योग के महत्व पर प्रधान ने कहा कि यह क्षेत्र अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। देश के लगभग प्रत्येक क्षेत्र चाहे वह बुनियादी ढांचा हो या निर्माण, वाहन हो या पेट्रोलियम, बिजली, कोयला हो या विनिर्माण सभी में इस्पात क्षेत्र की भूमिका है।

प्रधान ने कहा कि भारतीय इस्पात उद्योग में वैश्विक बाजार और राष्ट्रीय वृद्धि को प्रभावित करने की व्यापक क्षमता है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, ‘‘देश के इस्पात क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में आपकी भी बड़ी भूमिका है।’’ 

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल