लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3 की सफलता के मौके पर पीएम मोदी के साथ इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन की भावुक तस्वीरें 'एक्स' पर हुई ट्रेंड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2023 09:15 IST

चंद्रयान-3 की सफलता पर एक्स यानी ट्विटर पर इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन की तस्वीरों को साझा किया गया और चंद्रयान-2 की असफलता के समय उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भावनात्मक पल को भी याद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन की तस्वीरों को एक्स पर साझा किया गयायूजर्स ने चंद्रयान-2 की असफलता के वक्त उनके और पीएम मोदी के बीच भावनात्मक पल को याद किया साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के फेल होने पर पीएम मोदी ने सिवन को सांत्वना दी थी

नई दिल्ली: भारत ने रूसी लैंडर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारकर विश्व में पहला देश होने की ऐतिहासिक गौरव हासिल किया है। जैसे ही भारत के वैज्ञानिकों ने इस इस विशाल उपलब्धि को अपने नाम किया।

एक्स यानी ट्विटर पर इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन की तस्वीरों को साझा किया गया और चंद्रयान-2 की असफलता के समय उनके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भावनात्मक पल को भी याद किया गया।

एक्स पर यूजर्स द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पूर्व इसरो प्रमुख सिवन साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन की विफलता के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं यूजर्स ने उन तस्वीरों को भी साझा किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवन को सांत्वना दे रहे हैं और तत्कालीन इसरो चीफ पीएम मोदी के गले मिलकर रो रहे हैं।

एक्स पर ट्रेंड हो रही इन तस्वीरों से प्रदर्शित हो रहा है कि असफलता निराशा का श्रोत नहीं होती बल्कि यह तो आगे चलकर सफलता की कुंजी बनती है।

इस मौके पर रागिनी नाम की एक एक्स यूजर साल 2019 में चंद्रयान-2 की असफलता के बाद इसरो के तत्कालीन चीफ सीवन और पीएम मोदी का भावुक वीडियो साझा करते हुए लिखती हैं, "असफलताएं सफलता की ओर कदम बढ़ाती हैं। आइए इस महत्वपूर्ण अवसर पर सिवन सर के योगदान को याद करें"

वहीं एक अन्य एक्स यूजर एडवोकेट आशुतोष दुबे भी के सिवन का वीडियो साझा करते हुए लिखते हैं, "वह क्षण जब विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया, भावुक क्षण जब पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख डॉ. सिवन को गले लगाया और सांत्वना दी!❤️"

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई संदेश देते हुए भारत के पिछले चंद्रमा मिशन का जिक्र करते हुए कहा, "यह दिन इस बात का उदाहरण है कि अपनी हार से सीखकर सफलता कैसे हासिल की जाए।"

मालूम हो कि साल 2019 में पिछले चंद्रयान-2 मिशन के फेल होने के बाद से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार की चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग करके देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :चंद्रयान-3नरेंद्र मोदीट्विटरइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?