लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामला: तेलतुंबडे ने भाई की मौत के बाद मां से मिलने के लिए अंतरिम जमानत मांगी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:22 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी एवं नागरिक अधिकार कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे ने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने भाई व शीर्ष नक्सली नेता मिलिंद तेलतुंबडे के मारे जाने के मद्देनजर 90 वर्षीय अपनी मां से मिलने जाने के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी है।

आनंद, पिछले साल अप्रैल में अपनी गिरफ्तारी के बाद से तलोजा जेल में कैद है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि 13 नवंबर को गढ़चिरोली में एक मुठभेड़ में अपने भाई मिलिंद की मौत होने के बारे में उन्हें पता चला है।

याचिका में कहा गया है कि उनकी मां 90 साल की हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार में सबसे बड़ा होने के नाते मां और भाई-बहन के पास उनकी उपस्थिति से परिवार को नैतिक बल तथा ढाढस मिलेगा।

अदालत ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से याचिका पर एक दिसंबर को अपना जवाब दाखिल करने को कहा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अदालत ने अपनी मां से टेलीफोन पर बात करने की तेलतुंबडे को अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा