लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों पर हमला करने वाले हाथी को बाड़े में रखा जाएगा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:34 IST

Open in App

मंडला (मप्र), सात नवंबर जिले के वन अधिकारियों ने दो ग्रामीणों को घायल करने वाले एक जंगली हाथी को पकड़ा है। अब इस हाथी को कान्हा बाघ अभयारण्य (केटीआर) में एक बाड़े में भेजा जाएगा।

अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक एस के सिंह ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि हाथी को अभयारण्य के मुख्य क्षेत्र में भटकते हुए रविवार को पकड़ लिया गया। अब इसे केटीआर के किसली क्षेत्र में बनाए जा रहे एक बाड़े में भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाथी को स्थानांतरित करने के लिए केटीआर में एक क्रेन मौके पर पहुंच गई है।

सिंह ने कहा कि पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक विक्रम सिंह परिहार इस हाथी को बाड़े में स्थानांतरित करने के अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया हाथी एक सप्ताह पहले हिंसक हो गया था जबकि इसका एक साथी जबलपुर जिले के एक गांव में विद्युत तारों के करंट की चपेट में आने से मारा गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हाथी ने ग्रामीणों का पीछा किया और इसने दो ग्रामीणों को मंडला जिले के जंगलों में घायल कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी