लाइव न्यूज़ :

बिहार में बिजली उपभोक्ता हैं बेहाल, अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक हैं खुशहाल, उपभोक्ता पीस रहे हैं बदहाली की चक्की में

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2025 19:30 IST

दक्षिण बिहार पावर होल्डिंग कंपनी के उपभोक्ता गलत विपत्रों को लेकर परेशान हैं। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नही है। हाल यह है कि निचले स्तर पर कार्यरत अभियंताओं और कर्मियों के मनमानेपन से उपभोक्ता त्रस्त हैं।

Open in App

पटना: बिहार में बिजली उपभोक्ता बेहाल हैं तो अभियंता से लेकर प्रबंध निदेशक तक खुशहाल हैं। दक्षिण बिहार पावर होल्डिंग कंपनी के उपभोक्ता गलत विपत्रों को लेकर परेशान हैं। लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नही है। हाल यह है कि निचले स्तर पर कार्यरत अभियंताओं और कर्मियों के मनमानेपन से उपभोक्ता त्रस्त हैं। ऐसे में उनके सामने सवाल यही उठ खड़ा होता है कि आखिर जाएं तो जाएं कहां? उपभोक्ता तो यह भी कहते मिल जाते हैं कि मोबाइल कंपनियों जैसी व्यवस्था अगर बिजली के लिए भी होती तो सेवा प्रदाता कंपनी बदलकर उपभोक्ता अपनी समस्याओं से छुटकारा पा लेते।  

इसी कड़ी में बिहार के बांका जिले में बिजली विभाग की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता को केवल दो एलईडी बल्ब जलाने पर 3.57 लाख रुपये का बिजली बिल भेजा गया। मामले में सुधार करने के बजाय विभाग ने उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया, जिससे उसके सामने और अधिक परेशानी खड़ी हो गई। 

जयपुर के वंधा गांव निवासी बिजली उपभोक्ता जितेंद्र पंडित ने बताया कि अगस्त 2024 में उन्होंने अपना बिजली बिल जमा कर दिया था, जिसमें मात्र लगभग एक हजार रुपये बकाया थे। अगले महीने अचानक उनके नाम पर एक लाख रुपये से अधिक का बिल आ गया, और इसके बाद हर महीने बिल की राशि तेजी से बढ़ती चली गई। 

जितेंद्र पंडित ने कहा कि उनके घर में अधिक बिजली उपकरण नहीं हैं और मीटर में किसी तरह की छेड़छाड़ की जानकारी उन्हें नहीं दी गई। बिल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर उन्होंने चार बार आवेदन दिया, लेकिन विभाग ने न तो मीटर जांच कराई और न ही बिल सुधार की प्रक्रिया पूरी की। 

उलटे, पिछले सोमवार को विभाग ने उनका बिजली कनेक्शन ही काट दिया। कनेक्शन कट जाने से उनका परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है और मानसिक तनाव झेल रहा है। यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 

नियमों के अनुसार, विवादित बिल की जांच और निस्तारण तक उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जानी चाहिए। बावजूद इसके, विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता दोहरी परेशानी झेल रहा है, भारी बिल और बिजली कटौती। यही स्थिति रजौन प्रखंड के रूपसा गांव निवासी गुलाबी मंडल का भी बिजली कनेक्शन बिजली कर्मियों ने काट दिया। उन्होंने जब इस बाबत कर्मियों से बात की तो उन्होंने उनसे चढावे स्वरूप प्रसाद की मांग की। 

बताया जाता है कि जब गुलाबी मंडल ने ऐसा नही किया तो उसे बिजली चोरी के आरोप में फंसाने का धमकी दी गई। इस संबंध में गुलाबी मंडल ने एमडी, दक्षिण बिहार पावर होल्डिंग के एमडी महेन्द्र कुमार को लिखित शिकायत भी की। लेकिन एमडी के यहां से भी इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नही की गई। 

यह महज कुछ उदाहरण मात्र है। ऐसी स्थिति कमोबेश हर जिले की है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लेकिन सवाल यह है कि उनकी फरियाद सुनेगा कौन?

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष