लाइव न्यूज़ :

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के चुनाव अगले महीने होना संभव, चुनाव आयोग जल्द कर सकता है अधिसूचना जारी

By महेश खरे | Updated: February 23, 2020 08:55 IST

गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रिक्त होने वाले सदस्यों में भाजपा के शंभूप्रसाद टुंडिया, चुनीभाई गोहिल (वेरावल), लालसिंह बड़ोदिया तथा कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात से 9 अप्रैल को रिक्त हो रही राज्यसभा की 4 सीटों के चुनाव अगले महीने मार्च में कराये जाने की संभावना है. 9 अप्रैल को रिक्त हो रही चार सीटों में से तीन सीटें भाजपा के पास हैं जबकि एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है.

गुजरात से 9 अप्रैल को रिक्त हो रही राज्यसभा की 4 सीटों के चुनाव अगले महीने मार्च में कराये जाने की संभावना है. चुनाव आयोग इस बारे में निकट भविष्य में ही अधिसूचना जारी कर सकता है. 9 अप्रैल को रिक्त हो रही चार सीटों में से तीन सीटें भाजपा के पास हैं जबकि एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. राज्यसभा में गुजरात का कोटा 11 सदस्यों का है. इनमें भाजपा के 7 और कांग्रेस के चार सदस्य हैं.  विधानसभा में संख्याबल के मद्देनजर तीसरी सीट को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है. गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रिक्त होने वाले सदस्यों में भाजपा के शंभूप्रसाद टुंडिया, चुनीभाई गोहिल (वेरावल), लालसिंह बड़ोदिया तथा कांग्रेस के मधुसूदन मिस्त्री हैं.राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रत्याशी को कम से कम 37 मतों की जरूरत होगी. इस समय 180 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 103 है.संख्याबल के हिसाब से भाजपा के तीसरे प्रत्याशी को जीतने के लिए 8 अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी. यदि भाजपा 8 अतिरिक्त मतों की जुगाड़ नहीं कर पाती है तो मार्च में होने वाले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के दो-दो प्रत्याशी राज्यसभा में पहुंच सकते हैं.

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम