लाइव न्यूज़ :

Election FlashBack: आदिवासियों को पूरा समय तो केवल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही दिया था!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 1, 2018 09:39 IST

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बांसवाड़ा गए तो उन्होंने उस क्षेत्र को पूरा समय दिया. आदिवासियों की जरूरतों को समझा और माही परियोजना के विस्तार का मूल्यांकन किया.

Open in App
ठळक मुद्देकई कारणों से दक्षिणी राजस्थान का आदिवासी क्षेत्र राजनेताओं के लिए महत्वपूर्ण रहा हैमाही की नहरों की बदौलत यह क्षेत्र कालापानी के कलंक से मुक्त हुआ है

कई कारणों से दक्षिणी राजस्थान का आदिवासी क्षेत्र राजनेताओं के लिए महत्वपूर्ण रहा है, इसीलिए वहां पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान पीएम नरेन्द्र मोदी तक कई प्रधानमंत्रियों का जाना जरूर हुआ, परन्तु पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को छोड़कर शेष सारे प्रधानमंत्री, वहां गए, चुनावी भाषण दिया और लौट गए.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बांसवाड़ा गए तो उन्होंने उस क्षेत्र को पूरा समय दिया. आदिवासियों की जरूरतों को समझा और माही परियोजना के विस्तार का मूल्यांकन किया. राजीव गांधी ठेठ ग्रामीण इलाके आनंदपुरी भी गए जहां उन्होंने माही परियोजना विस्तार के संपूर्ण माॅडल को देखा-समझा और उस दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता भी स्वीकार की. 

देश में माही परियोजना ऐसी सिंचाई योजना है जिसमें दो सबसे बड़े साइफन बने हैं और संभवतया यह देश की ऐसी पहली योजना है जिसकी नहर मूल माही नदी को ही क्रास करके दूसरे जिले डूंगरपुर में पानी पहुंचा रही है. 

उल्लेखनीय है कि कभी यह क्षेत्र कालापानी कहलाता था, किन्तु बांसवाड़ा के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय भूपेन्द्रनाथ त्रिवेदी की मूल प्रस्तावित योजना, अजाजजा आयोग के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय भीखाभाई की कोशिशों से साठ के दशक में प्रारंभ हुई और इसको विशाल स्वरूप प्रदान करने तथा अधिक-से-अधिक क्षेत्रों तक सिंचाई का लाभ पहुंचाने में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उसी का नतीजा है कि माही की नहरों की बदौलत यह क्षेत्र कालापानी के कलंक से मुक्त हुआ है.

माही परियोजना की नींव मोरारजी देसाई ने साठ के दशक में रखी थी और माही की नहरों से जल प्रवाह का शुभारंभ अस्सी के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया था.

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल