लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में चुनाव विभाग के अधिकारियों ने वाहन से दो करोड़ रुपये की राशि जब्त की

By भाषा | Updated: March 19, 2021 15:30 IST

Open in App

पुडुचेरी, 19 मार्च पुडुचेरी में चुनाव विभाग के उड़न दस्ते के अधिकारियों ने एक वाहन से दो करोड़ रुपये नकद जब्त किए। वहीं केंद्रशासित प्रदेश में एक घर से दो करोड़ रुपये मूल्य के सेट टॉप बॉक्स बरामद किए गए।

पुडुचेरी क्षेत्र के काडीरकमम, थट्टानचावड़ी और इंदिरा नगर विधानसभा क्षेत्र के उड़न दस्ते के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान थनथई पेरियार नगर में बृहस्पतिवार को एक वाहन रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन से बरामद राशि जब्त कर ली गई।

पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शुरबीर सिंह ने एक विज्ञप्ति में बताया कि वाहन में सवार लोगों ने पूछताछ में बताया था कि यह राशि बैंक की है लेकिन इस राशि को जहां ले जाया जा रहा था, वे उसके लिए जरूरी दस्तावेज मुहैया नहीं करा पाए।

उन्होंने बताया कि इससे संदेह पैदा होता है कि यह राशि विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच मतदाताओं में ‘अवैध तरीके’ से बांटने के लिए है।

उन्होंने बताया कि इस राशि को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में इम्बलाम, नेट्टापक्कम, बहूर क्षेत्रों के उड़न दस्तों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर काम करते हुए करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के सेट टॉप बॉक्स जब्त किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस