लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर से 28 पुलिसकर्मियों का तबादला किया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 13:56 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 सितंबर मुजफ्फरनगर में तीन साल से अधिक समय से तैनात 11 थाना प्रभारियों समेत कुल 28 पुलिस निरीक्षकों को अन्य जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सहारनपुर रेंज के डीआईजी (पुलिस उपमहानिरीक्षक) प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को यह आदेश दिया गया, जिसमें कहा गया है कि यदि किसी जिले में चुनाव होने वाले हैं, तो वे पुलिस अधिकारी उस जिले में तैनात नहीं रह सकते, जिन्हें वहां सेवाएं देते हुए कम से कम तीन साल हो चुके हैं।

डीआईजी ने बताया कि मुजफ्फरनगर से पुलिस कर्मियों को शामली और सहारनपुर जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस