लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बीजेपी की गुहार, योगी आदित्यनाथ पर पाबंदी लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करे चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: April 16, 2019 05:51 IST

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चुनाव आयोग से 'अली—बजरंग बली' वाली टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।

Open in App

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चुनाव आयोग से 'अली—बजरंग बली' वाली टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। पाण्डेय ने सोमवार को कहा कि भाजपा निर्वाचन आयोग के हर निर्णय का सम्मान करती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने ना तो धार्मिक भावनाओं को भड़काया है और ना ही धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बयान दिया है, बल्कि सिर्फ अपने आराध्य का नाम लिया है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से अपील की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगाये जाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए प्रतिबंध को समाप्त किया जाए। मालूम हो कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती को सांप्रदायिक बयान देने के कारण अलग अलग अवधि के लिये चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है।

आयोग ने कई चुनावी रैलियों में 'अली—बजरंग बली' वाली टिप्पणी कर चुके योगी को सोमवार को आदेश जारी कर 16 अप्रैल को सुबह छह बजे से अगले 72 घंटे तक के लिये किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोक दिया है। बसपा प्रमुख मायावती पर भी 48 घंटे तक ऐसी पाबंदी लगायी गयी है।

मायावती को उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक जनसभा के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से एक पार्टी को वोट नहीं देने की अपील करने पर आयोग ने चुनाव आचार संहिता का दोषी पाया था। पाण्डेय ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता आजम खान ने धार्मिक आधार पर वोट मांगा और धार्मिक उन्माद भी फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि खान ने तो हद पार करते हुए अभद्र और अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। भाजपा नेता ने कहा कि कार्रवाई तो ऐसे लोगों के खिलाफ होनी चाहिए, ना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत