लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग चाहता है नरेंद्र मोदी सरकार से और अधिक शक्तियां, इन मुद्दों पर दे रहा है जोर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 29, 2019 08:10 IST

चुनाव आयोगचाहता है कि पोस्टल वैलेट की माध्यम से वोट डालने की सुविधा को आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों तक बढ़ाया जाए, जिसकी पहचान उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के आधार पर की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) खुद को और मजूबत करना चाह रहा है। यही वजह है कि वह नरेद्र मोदी सरकार से अधिक पावर लेने की कोशिश में जुटा हुआ है। माना जा रहा है कि इनमें राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने और उम्मीदवारों के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर बैन लगाने जैसी मांगें शामिल हैं।

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) खुद को और मजूबत करना चाह रहा है। यही वजह है कि वह नरेद्र मोदी सरकार से अधिक पावर लेने की कोशिश में जुटा हुआ है। वह चाहता है कि कानून मंत्रालय उसे और शक्ति दे। माना जा रहा है कि इनमें राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द करने और उम्मीदवारों के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर बैन लगाने जैसी मांगें शामिल हैं।

चुनाव आयोग यह भी चाहता है कि पोस्टल वैलेट की माध्यम से वोट डालने की सुविधा को आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों तक बढ़ाया जाए, जिसकी पहचान उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के आधार पर की जाएगी। बताया गया है कि इन सेवाओं में स्वास्थ्य, विमानन और रेलवे क्षेत्र शामिल हो सकते हैं।

मौजूदा समय में सर्विस वोटर केवल वही हैं जो सशस्त्र बलों, राज्य पुलिस बलों, विदेशों में तैनात सरकारी कर्मचारी, चुनाव ड्यूटी पर रहने वाले और नजबंदी में रखे गए हैं। इन लोगों को पोस्टल वैलेट के जरिए वोट करने की अनुमति दी गई है।

चुनाव आयोग ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट को दिए एक हलफनामे में कहा था कि अगर कोई राजनीतिक दल संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करता है तो उसे निष्क्रिय करने का अधिकार होना चाहिए। 

इसमें कहा गया था कि कानून आयोग को एक पार्टी को पंजीकृत करने की अनुमति देता है, लेकिन पार्टी द्वारा गैरकानूनी कदम उठाने या धोखाधड़ी में लिप्त होने की स्थिति में उसे रद्द करने के लिए कोई शक्ति प्रदान नहीं की जाती है।

टॅग्स :चुनाव आयोगएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं