लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात अधिकारी को हटाया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 22:10 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधीक्षक रैंक के एक अधिकारी को शुक्रवार को हटा दिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विशेष ड्यूटी (ओएसडी) पर तैनात अधिकारी अशोक चक्रवर्ती के खिलाफ यह कदम संभवत: उस "सुरक्षा चूक" के कारण उठाया गया है जिसके कारण पिछले महीने नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में चोट लगी थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है।"

ममता बनर्जी को 10 मार्च को अपने निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगी थी। उसके बाद से वह व्हीलचेयर के जरिए अपनी पार्टी का प्रचार कर रही हैं।

इससे पहले, चुनाव आयोग ने उस घटना के संबंध में ममता बनर्जी के सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को निलंबित कर दिया था।

चुनाव आयोग ने एक आदेश में, उग्रवाद रोधी बल के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह यादव को भी हावड़ा पुलिस से संबद्ध कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग