लाइव न्यूज़ :

Election 2024: विपक्ष की एकजुटता पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान, "अगर बिहार में सर्वदलीय बैठक..."

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2023 16:22 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की एकजुटता पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर बिहार में सर्वदलीय बैठक होती है तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है, लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एकजुट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष की एकजुटता को लेकर सोमवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात कीबैठक के बाद, तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि चर्चा सकारात्मक रहीममता बनर्जी ने कहा- हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम सामूहिक रूप से काम करना चाहते हैं

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सत्ता पक्ष के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की कवायद में जुटा है। इस बीच सोमवार को जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी से मुलाकात की। बैठक के बाद, तीनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष की एकजुटता पर बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर बिहार में सर्वदलीय बैठक होती है तो हम तय कर सकते हैं कि हमें आगे कहां जाना है, लेकिन सबसे पहले हमें यह संदेश देना होगा कि हम एकजुट हैं। मैं चाहती हूं कि बीजेपी जीरो हो जाए। वे मीडिया के समर्थन और झूठ से बड़े हीरो बन गए हैं। हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम सामूहिक रूप से काम करना चाहते हैं।'

वहीं इस बैठक को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हमने बातचीत की है, विशेष रूप से सभी दलों के एक साथ आने और आगामी संसद चुनावों से पहले सभी तैयारी करने के बारे में। आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा। जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है। ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं। देश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

2024 के आम चुनावों के लिए एकजुट विपक्ष बनाने के प्रयासों के तहत नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लखनऊ में शाम 5 बजे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने की उम्मीद है। यह बैठक नीतीश कुमार द्वारा राजधानी में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई है।

टॅग्स :ममता बनर्जीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट