मुंबई से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस के जहाज में बुजुर्ग यात्री की हुई मौत, नागपुर में कराई गई मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

By फहीम ख़ान | Published: August 22, 2023 10:59 AM2023-08-22T10:59:16+5:302023-08-22T11:03:11+5:30

इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई।

Elderly passenger dies in Indigo Airlines flight from Mumbai to Ranchi, medical emergency landing done in Nagpur | मुंबई से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस के जहाज में बुजुर्ग यात्री की हुई मौत, नागपुर में कराई गई मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से रांची जा रही इंडिगो एयरलाइंस के जहाज में बुजुर्ग यात्री की हुई मौत, नागपुर में कराई गई मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग

Highlightsइंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में हुई बुजुर्ग यात्री की मौत यात्री को जहाज में खून की उल्टियां हुईं, मौत के बाद जहाज की इमरजेंसी लैंडिग कराई गईमृतक बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि वो किडनी संबंधी रोग और टीबी से ग्रसित थे

नागपुर:इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रांची फ्लाइट में एक बुजुर्ग यात्री की खून की उल्टियां होने के बाद मौत हो गई। इस फ्लाइट की सोमवार शाम 7.40 बजे डॉ बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट से रांची के लिए फ्लाइट 6ई 5093 में 164 यात्री व 6 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट मुंबई से शाम 6.19 बजे रवाना हुई थी और रात 8.10 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली थी। यात्रियों में से एक रांची निवासी 62 वर्षीय देवानंद तिवारी भी थे। उनके साथ उनके पुत्र भी सवार थे।

देवानंद तिवारी मुंबई में ही काम करते थे। उन्हें सफर के दौरान अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। वे किडनी संबंधी रोग (सीकेडी) व टीबी से ग्रसित थे। उन्हें विमान में यात्रा के दौरान खून की उल्टियां हुईं और उसके बाद उनकी मौत हो गई।

नागपुर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान करीब आधा घंटे रुका रहा और रात 8.40 बजे रांची के लिए रवाना हो गया। किम्स किंग्सवे हॉस्पिटल के डीजीएम (सीसी) एजाज शामी ने ‘लोकमत समाचार’ को बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद तिवारी को एंबुलेंस से नागपुर के शासकीय मेडिकल महाविद्यालय ले जाया गया।

Web Title: Elderly passenger dies in Indigo Airlines flight from Mumbai to Ranchi, medical emergency landing done in Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे