लाइव न्यूज़ :

आठ पुलिसवालों के सामने अकेले लाठी लेकर डट गया बूढ़ा किसान, फोटो हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 20:39 IST

वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से अकेले लाठी लेकर किस तरह से एक बूढा किसान आठ पुलिसवालों को रोकने की कोशिश कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: किसान अपनी परेशानियों और अपनी मांगों को लेकर गांधी जयंती पर राजघाट कूच किया। इसके लिए दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्‍था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। मंगलवार को कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उनसे बात की और उनकी समस्याएं सुलझा लेने का भरोसा दिलाया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ए फोटो वायरल हो रही है जो हर किसी को अपनी तरफ खींच रही है।

वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से अकेले लाठी लेकर किस तरह से एक बूढा किसान आठ पुलिसवालों को रोकने की कोशिश कर रहा है। फोटो किसानों की मांगी की सच्चाई को बहुत की अच्छे ढंग से पेश करने वाली कही जा सकती है। 

फोटो में किसान जहां 8 पुलिस वालों के आगे अकेले डटता नजर आ रहा है वहीं, दूसरी तरफ ऐसा भी लग रहा है कि पुलिस वाले भी किसान के हौंसले से सहमे से नजर आ रहे हैं। आज (मंगलवार) किसान क्रांति यात्रा के दौरान पुलिस के द्वारा किसानों पर लाठी चार्ज की गई साथ ही आंसू के गोले भी उन पर छोड़े गए।

किसानों की मांगो पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से कहा गया है कि सरकार खेती को मनरेगा से जोड़ा जाएगा। वहीं, यूपी के सीएम ने कहा है कि लघु और सीमांत किसानों के कर्ज माफ किए जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर सरकार गंभीर है। 

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम