लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिस्तर के पास कोयले की जलती हुई अंगीठी रखने के कारण बुजुर्ग दंपति की मौत, पोता झुलसा

By भाषा | Updated: January 3, 2020 13:23 IST

पुलिस ने बताया कि दंपति ने ठंड से बचने के लिए बिस्तर के पास कोयले की जलती हुई अंगीठी रखी थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक बाबू लाल (70) और अशरफी (65) अपने बेटे और उसके परिवार के साथ रहते थे। उनका पोता लोकेश बुधवार रात उनके साथ सोया था। गुरुवार की सुबह जब महेश ने उन्हें उठाया तो बाबूलाल और अशरफी को अचेत अवस्था में पाया।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में स्थित जैतपुर के हरिनगर क्षेत्र में रहने वाले एक वृद्ध दंपति की दम घुटने से मौत हो गयी और उनका 14 वर्षीय पोता झुलस गया। पुलिस ने बताया कि दंपति ने ठंड से बचने के लिए बिस्तर के पास कोयले की जलती हुई अंगीठी रखी थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृतक बाबू लाल (70) और अशरफी (65) अपने बेटे और उसके परिवार के साथ रहते थे।

उनका पोता लोकेश बुधवार रात उनके साथ सोया था। गुरुवार की सुबह जब महेश ने उन्हें उठाया तो बाबूलाल और अशरफी को अचेत अवस्था में पाया। सांस के साथ कार्बन मोनोऑक्साइड भीतर लेने के कारण उनके शरीर का रंग फीका पड़ गया था।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बेहोश होकर अंगीठी पर गिरने के कारण लोकेश के शरीर पर जलने के घाव हैं।  

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे