लाइव न्यूज़ :

अल नीनो ने रोके मानसून के कदम असर कम हुआ तो मिलेगी राहत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2019 07:45 IST

मौसम विशेषज्ञों ने इस वर्ष बेहतर मानसून का दावा किया था. दुर्भाग्य से मुंबई, पुणे, नासिक और कोकण के कुछ इलाकों को छोड़कर विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र का बड़ा इलाका बारिश के लिए तरस रहा है. मानसून कमजोर होने के कारण विदर्भ में तो किसान अब तक बोआई तक नहीं कर सके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रही है. मौसम से जुड़ी कुछ संस्थाएं अब अल नीनो के कमजोर पड़ने की बात कह रही हैं.

देश के महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों में मानसून उम्मीद से कम होने की वजह अलनीनो का असर हो सकता है. एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. अल नीनो का असर कम होने पर बारिश आने की उम्मीद तो है, लेकिन इसे लेकर कोई स्पष्ट दावा नहीं किया जा सकता.

उल्लेखनीय है कि मौसम विशेषज्ञों ने इस वर्ष बेहतर मानसून का दावा किया था. दुर्भाग्य से मुंबई, पुणे, नासिक और कोकण के कुछ इलाकों को छोड़कर विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र का बड़ा इलाका बारिश के लिए तरस रहा है. मानसून कमजोर होने के कारण विदर्भ में तो किसान अब तक बोआई तक नहीं कर सके हैं.

कई किसानों पर दोबारा बोआई की नौबत आन पड़ी है. देश की राजधानी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि अल नीनो का असर सितंबर तक रहेगा. मौसम से जुड़ी कुछ संस्थाएं अब अल नीनो के कमजोर पड़ने की बात कह रही हैं. भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख डी. शिवानंद पई की राय में अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि अल नीनो का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है.

ताजा रिपोर्ट में इस बात को लेकर भी कोई निश्चित अनुमान नहीं है कि क्या अल नीनो कमजोर पड़ने पर मानसून के शेष वक्त में सभी इलाकों में अच्छी बारिश होगी. क्या है अल नीनो? उष्ण कटिबंधीय प्रशांत के भूमध्यीय क्षेत्र के समुद्र के तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आए बदलाव के लिए उत्तरदायी समुद्री घटनाक्रम को अल नीनो कहा जाता है. इसकी वजह से हवा के प्रवाह में बदलाव का असर भारत के मानसून पर पड़ता है.

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है