लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में बारिश के कारण तीन दिन में आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2020 21:18 IST

Open in App

अमरावती, 28 नवंबर आंध्रप्रदेश के चित्तूर और कडपा जिलों में पिछले तीन दिनों में हुई वर्षा जनित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि चित्तूर जिले में छह और कडपा जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद तिरुपति में हालात की समीक्षा की और मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने वर्षा प्रभावित जिलों में सरकारी राहत शिविरों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को 5-5 सौ रुपये की सहायता राशि देने को भी कहा है।

समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एसपीएस नेल्लोर जिले में 17,163, कडपा में 15,289 और चित्तूर जिले में 4,012 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है।

कडपा के कलेक्टर सीएच हरिकिरण ने बताया कि जिले में 12,741 लोगों को बाढ़ से बचाया गया है।

चक्रवातीय तूफान ‘निवार’ के कारण कडपा में 72,755 हेक्टेयर, एसपीएस नेल्लोर में 33,269 हेक्टेयर और चित्तूर जिले में 9,658 हेक्टेयर कृषि भूमि में फसलें प्रभावित हुई हैं। तीनों जिलों में कुल 5,900 हेक्टेयर बागबानी भी प्रभावित हुई है।

जिला कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इन जिलों में सैकड़ों मकानों और सैड़कों किलोमीटर सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कडपा जिले की पींचा और अन्नमया परियोजनाओं को तुरंत शुरू करें, दोनों को ही तूफान से नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि फसलों को हुई हानि का आकलन 15 दिसंबर तक पूरा कर 31 दिसंबर तक प्रभावित किसानों को अनुग्रह राशि बांट दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग